ISRO की समूची टीम ने असाधारण प्रतिबद्धता और साहस का प्रदर्शन किया: राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द
नयी दिल्ली: ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘चंद्रयान-2 मिशन के साथ इसरो की समूची टीम ने असाधारण प्रतिबद्धता और साहस का प्रदर्शन किया है। देश को इसरो पर गर्व है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं।’’from India TV: india Feed https://ift.tt/2Ls7vxu
via Latest News in Hindi
0 Comments