कुछ लोगों के साथ ऐसा होता है कि जब वे सुबह उठते हैं तो उन्हें लगातार छींके आती हैं। आमतौर पर लोग इसे सामान्य मानते हैं, लेकिन वास्तव में यह साइनोसाइटिस की समस्या हो सकती है। इस समस्या के होने पर रोगी को सुबह उठते ही छींके आना, जुकाम-खांसी, बदन दर्द, आंखों से आंसू आना, दांतों में दर्द जैसी समस्या होने लगती है। तो चलिए जानते हैं इससे बचने के उपायों के बारे में-

हल्दी और अदरक की चाय इस समस्या में रामबाण की तरह काम करती है। इस चाय को बनाने के लिए एक कप उबलते पानी में एक इंच हल्दी और एक इंच अदरक को पीसकर डालें और इसे धीमी आंच पर ढक्कर 10 मिनट के लिए उबालें। फिर इसे छान कर चाय का सेवन करें।

नाक की सफाई करके इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।। इसकी सफाई करने के लिए रात को सोने से पहलें या फिर सुबह-सुबह नाक में थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर साफ करें। लेकिन इसे जोर से मसल कर साफ न करें।

म्यूकस की मात्रा ज्यादा होने पर भाप जरूर लें। भाप लेने से म्यूकस पिघलता है और नाक अच्छी तरह से साफ होता है। भाप के लिए एक लीटर पानी को उबाल लें और फिर इसमें थोड़ा सा कपूर मिलाएं। अब इसकी भाप को 10 से 15 मिनट तक लें। इस प्रक्रिया के आराम आने तक रोजाना करते रहे।

इस बीमारी का मुख्य कारण वायु में धूल, मिट्टी के महीन कण, पशुओं के बाल आदि का होना है। अगर आपने ने घर पर पालतू जानवर रखा है तो इन्हें घर से बाहर रखें और इनकी सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। घर में एयर प्यूरिफायर लगवाएं, जिससे आपके घर के अंदर वातावरण साफ बना रह सके।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZZUO7i
via Latest News in Hindi

0 Comments