वायरस से भी लड़ने में मददगार है अनार

हेल्थ डेस्क। एक अनार सौ बीमार वाली कहावत तो आपने खूब सुनी होगी। लेकिन क्या वाकये में आप अनार की खूबियों से वाकिफ नहीं है तो हम आपको बताते है कि अनार की खूबियां के बारे में। अनार आपकी सेहत के लिए वरदान है,
अगर आप अनार का रोजाना ही सेवन करें तो कई प्रकार की बीमारियों आपके शरीर से दूर रहेगी। यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, इसके फायदे भी उतने ही है। अनार खून बढ़ाने से लेकर कई एजिंग रोकने में सहायक होता है। जानिए कैसे एक अनार आपके लिए लाभदायक हो सकता है…
-वायरस रहेगा दूर : अनार एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और के होता है। अनार के सेवन से शरीर में एंटी एचसीवी तत्व बढ़ता हैं जिससे वायरस से लडऩे में मदद मिलती है।
-रक्त रहे पतला : अनार वैसे तो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है,लेकिन यह सबसे ज्यादा हमारे शरीर में दौड़ रहे रक्त को पतला रखता है, जिससे हमारे शरीर के आसपास बीमारियां नहीं भटकती है। अनार शरीर की रक्तवाहिनी दीवार को अतिरिक्त वसा से कठोर होने से बचाता है।
-गठिया से मुक्ति : अनार गठिया रोग से पीडि़त व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। ये फल कार्टिलेग को नष्ट करके जलन और सूजन से भी सुरक्षा करता है।
-बूढ़ापे को रखें दूर : रोजाना अनार का सेवन करने से आपके शरीर को बीमारियों से लडऩे में मदद मिलती है, साथ ही यह आपको बूढ़ापे से दूर रखता है। अनार शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, जिससे आप समय से पहले बूढ़े नहीं दिखते।
-कैंसर : अनार का जूस प्रोस्ट्रेट कैंसर से लडऩे में मदद करता है। इसलिए रोज एक गिलास अनार का जूस पीना चाहिए। जिससे आपके शरीर में खून की मात्रा कम नहीं होगी।
-संक्रमण से मुक्ति : अनार के सेवन से हेपेटाइटिस सी जैसे गंभीर वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है।
-मोटापा होगा कम : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा सबसे ज्यादा परेशान करता है, मोटापे से हर इंसान दुखी है, लेकिन आपको यह पता नहीं है कि अनार का रोजाना सेवन करने से मोटापा दूर रहेगा। अनार में कैलोरी नहीं होती है, जिसकी वजह से यह फल वजन नहीं बढऩे देता है।
– ब्लड प्रेशर में आराम : आजकल ब्लड प्रेशर की बीमारी आम बात है, लेकिन आप ब्लड प्रेशर से छुटकारा पाना चाहते है, तो आप अनार का सेवन करके इसे दूर रख सकते है। ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी अनार काफी सहायक होता है।
-दस्त में फायदेमंद : क्या आप जानते है अनार के ज्यूस से दस्तों में फायदा मिलता है? जी हां अनार का ज्यूस दस्त को ठीक करता है, साथ ही आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। आप दस्त से परेशान है तो अनार सहायक हो सकता है और इसका जूस मिचली को रोकने में फायदेमंद होता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MTWW9J
via Latest News in Hindi
0 Comments