इंटरनेट डेस्क। कहते है प्यार छुपाएं नहीं छुपता है, वह जगजाहिर होकर रहता है? जी हां कपल प्रेम संबंधों को कितना ही छुपा लें, लेकिन इस संबंध की क्या हकीकत है वह दोनों के सामने रहती है। आप जानते हैं कि रात में अपने पार्टनर के साथ सोना का तरीका आपके प्रेम संबंधों की स्थिति बयां करता है।

बतौर कपल आप अपने संबंधों में कितना खुश हैं, यह बताने के लिए आपकी सोने की पॉजिशन काफी है। यह बात एक रिसर्च में सामने आई है कि सोने की पोजिशन के अपने मायने हैं। आप भी जानिए क्या कहती हैं अलग-अलग स्लीपिंग पोजिशन…

 

-थोड़ा स्पर्श पर ज्यादा अलग : एक प्रेमी जोड़ा एक दूसरे से ऑपोजिट होकर सोता है लेकिन फिर भी दोनों के शरीर का थोड़ा भाग एक-दूसरे को टच करता है। इस पोजिशन से पता चलता है कि दोनों में अपने प्रभुत्व को लेकर स्पेस है लेकिन दोनों ही अच्छी रिलेशनशिप में रहना पसंद करते है। बीच का स्पेस बताता है कि दोनों अपनी फ्रीडम तथा लिविंग स्पेस भी रिलेशनशिप के साथ-साथ चाहते हैं।

 

आगोश में लेकर सोना : आगोश में लेकर सोने वाली पोजिशन सिनेमा के पर्दे पर खूब दिखाई जाती है। यह पोजिशन वाले कपल में पुरुष अपनी महिला साथी को प्रोटेक्ट करने और खूब सारा प्यार देने की ख्वाहिश रखते हैं और महिला साथी भी इसे खुशी से स्वीकार करती है।

एक कपल चम्मच के आकार की तरह पोजिशन लेकर सोते हैं तो इसके खास मायने हैं। ऐसी पोजिशन ज्यादातर युवा कपल्स ही अपनाते हैं। इसमें एक साथी दूसरे को सुरक्षा कवच देने की भावना से भरा होता है तो दूसरा आराम। इस पोजिशन में महिला अपने साथी से ज्यादा आकर्षण की मांग करती है।

 

-सिंगल टच : सिंगल टच पोजिशन से पता चलता है प्रेमी कपल अपनी-अपनी स्वतंत्रता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। विचारों, लाइफ व्यूज और अपनी-अपनी प्राथमिकताओं को दोनों साझा नहीं करना चाहते।

-बैक फेसिंग : प्यार, तकरार, नोंक-झोंक तो दांपत्य जीवन में चलती रहती है, अगर कपल बैक फेसिंग पोजिशन में सोता है तो दोनों में प्यार कम, तकरार ज्यादा होती है। लेकिन ऐसा कतई नहीं। दरअसल दोनों ही अपने-अपने स्पेस को छोडना नहीं चाहते हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/32qt4VS
via Latest News in Hindi

0 Comments