इंटरनेट डेस्क। हमारी सेहत के लिए तुलसी बेहद गुणकारी होती हैं, अगर हम इसका हर रोज यूज लेंगे तो सेहत को कई लाभ मिलेंगे। दूध में तुलसी को मिलाकर पीने से अनेक रोगों से छुटकारा मिलता है।

गर्म दूध में तुलसी मिलाकर पीने से नर्वस सिस्‍टम रिलैक्‍स होता है। ये स्ट्रेस हार्मोन को नियंत्रि‍त कर एंजाइटी और डिप्रेशन से बचाता है, जिससे व्‍यक्ति का तनाव अपने आप कम हो जाता है।

सर्दी जुकाम हो या सिरदर्द तुलसी का काढ़ा बनाकर पीने से फायदा मिलता है। तुलसी कई प्रकार के गुणों से भरपूर होती है। चलिए आपको बताते हैं तुलसी के सेहत राज के बारे में…

-अगर आप भी किसी प्रकार के डिप्रेशन या चिंता से ग्रस्‍त है तो दूध में तुलसी डालकर उसका सेवन जरूर कीजिए। इसके अलावा अगर आप रह-रहकर सिर में दर्द होता है तो दूध में तुलसी मिलाकर हर रोज सुबह पीना बेहद गुणकारी हो सकता है। इससे आपको धीरे-धीरे आराम‍ मिलता है। इसलिए तुलसी वाला दूध बेहद गुणकारी है।

-तनाव की वजह से लोगों को रात में सही नींद भी नहीं आती हैं, जो आगे जाकर गंभीर रोग का रूप धारण कर लेती है। ऐसे में गर्म दूध में तुलसी मिलाकर पीने से लाभ होता है।

-तुलसी को अगर दूध के साथ मिलाकर पीया जाएं तो ये कई रोगों के लिए रामबाण साबित होती है। जिस प्रकार तुलसी औषधि गुणों से युक्त है उसी प्रकार दूध में भी कई चमत्कारिक गुण पाए जाते है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MZPvO8
via Latest News in Hindi

0 Comments