पुरुषों को अपनी होने वाली पत्नी में चाहिए ये खास बातें

इंटरनेट डेस्क। हर पुरुष अपनी होने वाली पत्नी में कुछ खास बातें जरुर तलाशता है। हर व्यक्ति आज सुंदर और सुशील पत्नी चाहता है। वह सर्वगुण संपन्न होनी चाहिए। यह आज हर लडक़े की पसंद है। आजकल जिस तरह हर लडक़ी अपने होने वाले जीवन साथी के बारे में सपने बनती हैं, उसी तरह लडक़े भी इस बात को लेकर बेचैन हो जाते हैं। तो आइए आपको बताते है कि पुरुषों को अपनी होने वाली पत्नी के अदंर क्या क्या गुण चाहिए।
– पति की आदतों और शौक को समझे : हर पुरुष चाहता है कि उसे समझा जाए ना कि उसके बुरे समय में उसी को दोषी ठहराया जाए। वे चाहते हैं कि उनकी होने वाली बीवी पति की आदतों और शौक को समझे।
– घर की बात घर में ही रहे : अक्सर देखा गया है कि पति और पत्नी की बीच की लड़ाई को कुछ महिलाएं जगजाहिर कर देती है। लेकिन यह गलत है। पत्नी अगर अपने पति पर नाराज है और घर की बात को घर तक ही सीमित रखती है, पर अगर वे इस गुस्से को अपने दोस्तों, परिवारजनों और पड़ोसियों तक फैलाती है तो पति के लिए यह ड्रामा झेलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
– पुरुषों को झूठ से सख्त नफरत : जहां महिलाओं को झूठ सहने की आदत होती है वहीं पुरुषों को झूठ से सख्त नफरत होती है। वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी उनसे कोई भी सच छुपाए या फिर झूठ बोले।
-खास बात : लडक़े चाहते हैं कि जब वे थके हारे घर को लौटें तो उनकी पत्नी उनके लिए अपने हाथों से खाना बना कर सर्व करे और उनका हाल चाल पूछे।
– खाना बनाने में हो माहिर : आज की मॉडर्न लड़कियां किचन में थोड़ा कम ही समय बिताना पसंद करती हैं। उनके लिए कुकिंग में वक्त बर्बाद करना जैसा होता है। पर पुरुषों को तो घर पर बीवी के ही हाथ का बना हुआ खाना ही रास आता है। तो पुरुष अक्सर वही लड़कियां ढूंढते हैं जो खाना बनाने में एक्सपर्ट हों।
– रोमांटिक डिनर : पुरुषों को भी अच्छा लगता है जब उन्हें कोई रोमांटिक डिनर पर ले जाए या फिर मैसेज या बातें करे। केवल एक साथ टीवी देख कर या साथ सोने भर से ही रोमांस नहीं जागता। कई पुरुष घर के बाहर ज्यादा समय बिताते हैं क्योंकि उनकी बीवियां या तो बोरिंग होती हैं या फिर आलसी।
-पार्टनर भी उनको सुने : लडक़े किसी भी बात को बड़ी ही ध्यान से सुनते और समझते हैं। इसलिए वे भी यही चाहते हैं कि उनकी पार्टनर भी उनको सुने।
-ऐसी पत्नी बिल्कुल ही नहीं चाहते : पतियों को ऐसी पत्नी बिल्कुल भी नहीं चाहिए जो घर की शांति को हर समय भंग करती रहें। पता चला पति घर पर थका हारा आए और पत्नी उसके सामने पड़ोसियों की गॉसिप करने बैठ जाए। ऐसी पत्नी वह बिल्कुल ही नहीं चाहते।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZxPbwX
via Latest News in Hindi
0 Comments