पाकिस्तान के अखबार ने इमरान खान का मजाक उड़ाया, मांगी माफी
इस्लामाबाद, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दैनिक समाचार पत्र द नेशन ने प्रधानमंत्री इमरान खान का मजाक उड़ाने वाला एक कार्टून प्रकाशित कर विवाद पैदा कर दिया। समाचार पत्र ने हालांकि बाद में माफी मांग ली है।
समाचार पत्र ने कार्टून में इमरान खान को एक घोड़े के रूप में एक घोड़ागाड़ी खींचते हुए दिखाया गया है। गाड़ी पर बैठे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में खड़े अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन्हें लालच दे रहे हैं जिसे देखकर इमरान मध्यस्थता के लालच में गाड़ी को आगे खींच रहे हैं। कार्टून में ट्रंप और मोदी मुस्करा रहे हैं।
समाचार पत्र ने हालांकि बाद में माफी मांग ली।
समाचार पत्र ने कहा, हम उस कार्टून के लिए माफी मांगना चाहते हैं। हमारी कला हमारी संपादकीय नीतियों का प्रदर्शन नहीं करती है। यह होना नहीं चाहिए था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2myYfiF
via Latest News in Hindi
.
0 Comments