दिल्ली में लोगों को 23.90 रुपये किलो के भाव पर प्याज मिलना शुरू हो गया है। इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉफ्रेंस करके दिल्ली वासियों के लिए ये खुशखबरी दी थी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया था कि प्याज सिर्फ 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से प्याज बेचा जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने देश में बढ़े हुए प्याज के दामों पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि देश में प्याज बहुत महंगा हो गया है। मौजूदा समय दिल्ली में 70 रु. से 80 रु. प्रति किलोग्राम के रेट से प्याज बिक रहा है।

दिल्ली सरकार ने इसके लिए 400 राशन की दुकानों पर यह सुविधा मुहैया कराया है। दिल्ली की जनता को सस्ते प्याज देने के लिए दिल्ली सरकार केंद्र सरकार से एक लाख टन प्याज खरीदेगी। CM अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हम केंद्र सरकार से 15.60 प्रतिकिलो के दाम पर प्याज खरीद रहे हैं। दिल्ली में सस्ता प्याज बेचने के लिए हमने 70 मोबाइल वैन भी लगाई हुई है।

केजरीवाल ने कहा है कि जब तक प्याज के दामों में स्थिरता नहीं आ जाती तब तक दिल्ली सरकार सस्ते दामों पर दिल्ली वासियों को प्याज उपलब्ध करवाएगी। केजरीवाल ने ये भी कहा कि हम सिर्फ सस्ती दरों पर प्याज बेचने की बात ही नहीं कर रहे हैं बल्कि सस्ती दरों पर खरीदी जाने वाली प्याज की क्वालिटी पर भी हमारा पूरा ध्यान रहेगा तथा हम प्याज की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखेंगे।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2oaNCCZ
via Latest News in Hindi

0 Comments