इंटरनेट डेस्क। आज की मॉडल लाइफ में खूबसूरत त्वचा कौन नहीं पाना चाहता है, इसलिए तो हर बार नए-नए प्रयोग करते आपने लोगों को देखा होगा। चाहे हम बात करें ब्यूटी पार्लर की, या फिर जेन्टर्स पार्लर की।

खूबसूरती पाने की चाह में हर इंसान क्या-क्या नहीं करता। कभी गोरा बनाने वाली फेयरनेस क्रीम से गोरेपन की उम्मीद तो कभी एंटी एजिंग क्रीम से उम्र को थामने की कवायद।

 

अपने चेहरे पर तरह-तरह के कॉस्मेटिक की परत चढाने के बावजूद हम उस पर और अधिक प्रयोग करने से बाज नहीं आते हैं। इसका परिणाम झुर्रियों, पिंपल्स, डार्क सर्कल्स और अन्य स्किन प्राबलम्स के रूप में हमारे सामने होता है।

बाजार की नित-नई क्रीम में तो आप हमेशा ही ट्राय करती आई हैं, लेकिन कभी घर में हमेशा उपलब्ध रहने वाली उपयोगी क्रीम यानी मलाई पर भी नजर डाल लें। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते है जिन्हे आप घर पर इस्तेमाल करके कुछ हद तक सुंदर त्वचा पा सकते है।

 

-एक चम्मच मलाई में नींबू का रस मिलाकर रोज चेहरे और होंठ पर लगाने से यह फटते नहीं हैं।
-थोडी-सी मलाई और एक चम्मच बेसन का उबटन साबुन का बेहतरीन ऑप्शन है। इससे त्वचा मुलायम होती है।
-मुल्तानी मिट्टी को पीसकर, मलाई में मिलाकर चेहरे और कोहनियों पर लगाने से रंग में निखार आता है।

 

-तीन-चार बादाम और दस-बारह देसी गुलाब की पत्तियां पीसकर, एक चम्मच मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाने से झुर्रियां और त्वचा के धब्बे दूर हो जाते हैं।
-मलाई में समुद्र फेन का बारीक पाउडर मिलाकर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
-मौसंबी या संतरे के छिलकों को पीसकर, मलाई मिलाकर उबटन लगाने से त्वचा मुलायम और साफ होती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/34s4gPs
via Latest News in Hindi

0 Comments