होशियारपुर, 13 सितंबर (निस)
नशे के केस से निकालने के लिए पुलिस ने के नाम पर कथित तौर पर 65 हजार रूपये की राशी लेने वाले सरपंच सुरिन्दर कुमार व पंच जगजीत जोती के खिलाफ थाना मॉडल टाउन पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भरत मसीह ने बताया कि गांव हरदोखानपुर की निवासी महिला प्रीती ने दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि अगस्त में उसके भाई कुलजीत कुमार दीपू को नशा बेचने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। वह गांव के सरपंच सुरिन्दर कुमार के घर अपनी माता के साथ गई यहां गांव का पंच जगजीत जोती भी मौजूद था जिन्होंने कहा कि वे लड़के को छुड़वा देंगे, 70 हजार रुपए दे दो। इन्होंने 65 हजार रुपए ले लिए। बाद में पता लगा कि पुलिस ने खुद ही उसके भाई को पंचायत के हवाले उपचार करवाने के लिए किया था।
पीड़िता बताया कि उक्त आरोपियों ने पुलिस के नाम पर ठगी की है। बतां दे कि शिकायत लेकर पीड़ित महिला के साथ गांव वासी जिला पुलिस प्रमुख के पास गये थे जिसके बाद कार्रवाई हुई।

The post पुलिस के नाम पर ऐंठे 65 हजार, सरपंच-पंच पर केस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZV1Eea
via Latest News in Hindi

0 Comments