होशियारपुर, 13 सितंबर (निस)
पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक विशेष मुहिम के तहत आबकारी विभाग की टीम के साथ मिल कर छापा मार कर लाखों रुपये की कीमत की 18 लाख 99 हजार मिली लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने एक तस्कर को मौके से काबू कर लिया जबकि 2 आरोपी फरार हो गए। उक्त जानकारी थाना मॉडल टॉऊन के प्रभारी भरत मसीह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होने बताया कि एएसआई रविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गांव हरदोखानपुर में शराब की बड़ी खेप सप्लाई करने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं।
आबकारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार के साथ छापा मारा गया। मौके से एक तस्कर अमरजीत सिंह वासी भागोवाल को काबू कर शराब की 211 पेटियां बरामद की जबकि दो आरोपी भूपेश कुमार वासी गौतम नगर व चिंटू वासी मौहल्ला शेखां फरार हो गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भूपेश उर्फ थापा नामी तस्कर है जबकि चिंटू इसका हिस्सेदार है।

The post नामी तस्कर सहित 3 नामजद, एक काबू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2NXkmKZ
via Latest News in Hindi

0 Comments