200 से भी ज्यादा बीमारियों की जड़ है शराब

इंटरनेट डेस्क। नशा कैसा भी हो वह सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, चाहे हम बात करें तंबाकू, गुटका, स्मॉकिंग या फिर वाइन की। यह सब वस्तुएं शरीर को नुकसान पहुंचाती है। अक्सर देखा गया है कि एक समय तक नशा इंसान करता है फिर धीरे-धीरे इंसान इसकी चपेट में आ जाता है।
फिर इससे छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। शराब की बुराइयों और उसके नुकसान के बारे में अक्सर आप पढ़ते सुनते होंगे। डॉक्टरों के अनुसार यकृत यानी लीवर से जुड़ी बीमारियों की मुख्य वजह शराब है। बहुत से डाक्टरों का कहना है कि यकृत की बीमारियों से बचने के लिए शराब की दुकानों पर रोक लगाई जानी चाहिए। ज्यादा शराब पीने से यह नुकसान शरीर को हो सकते हैं जो हैं-
-लीवर खराब : आप जानते है ज्यादा शराब पीने से आपका लीवर खराब हो सकता है?अगर जानते है तो आज ही शराब को कही बाई-बाई। नहीं तो आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शराब पीने लीवर और यकृत को नुकसान पहुंचता है।
-कई बीमारियों की जड़ है वाइन : अक्सर देखा है कि ज्यादा शराब पीने वाले इंसान को समाज नकार देता है। उसे बेवड़ा, दारू बाज, नशेड़ी कई नामों की संज्ञा दी गई है। इसके अलावा भी यह सेहत के लिए नुकसानदायी साबित हो सकती है। ज्यादा शराब पीने से अल्कोहल कई अंगों पर बुरा असर डाल सकता है और 200 से ज्यादा बीमारियां पैदा कर सकता है।
-भोजन नली खराब होने का डर : आप जानते है ज्यादा वाइन पीने से आपकी भोजन नली भी खराब हो सकती है? यह मुंह और गले में अल्कोहल कफ झिल्ली को प्रभावित करता है, भोजन नलिका पर असर डालता है।
– इनके लिए अल्कोहल जिम्मेदार : ब्रेस्ट कैंसर और आंत के कैंसर के लिए अल्कोहल भी जिम्मेदार होता है। इसलिए वाइन का सेवन करने से बचें।
-पेट में अल्सर होना : वाइन ज्यादा पीने से आपका शरीर पूरी तरह से बीमारियों की चपेट में आ जाता है। इससे पेट में अल्सर भी हो सकते है।
-पाचनक्रिया प्रभावित: अगर आप वाइन का सेवन करते है तो आप ही निष्कर्ष निकाल लिए जीए? क्या आपका भोजन सही प्रकार से नहीं पच पा रहा है तो यह वाइन की वजह से हो सकता है। अत्यधिक शराब के सेवन से पाचन तंत्र पर काफी बुरा असर होता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PIPJeF
via Latest News in Hindi
0 Comments