नीतिगत मांगों की अनदेखी, वादे पूरे न करने पर छेड़ा आंदोलन
ट्रिब्यून न्यूज सर्विस
पंचकूला,18 अगस्त
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भाजपा सरकार पर कर्मचारियों की नीतिगत मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश में आंदोलन की घोषणा की है। रविवार को कर्मचारी संघ के तीन दिवसीय राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन के आखिर दिन इसकी घोषणा की गई। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए वादों पर अमल नहीं किया।
आंदोलन के दौरान 8 सितंबर को करनाल में राज्य स्तरीय रैली की घोषणा की गई है, वहीं सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन भी किए जाएंगे। इस दौरान नगरपाल किा कर्मचारियों की ओर से 27,28,29 अगस्त को प्रस्तािवत हड़ताल का समर्थन किया गया।
कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार डीसी रेट अनुबंध पर वर्षों से लगे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही, वहीं समान काम-समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, पंजाब के समान वेतनमान देने को भी तैयार नहीं है। सरकार एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, रोडवेज में लागू की जा रही किलोमीटर स्कीम को रद्द करने व पूरे मामले की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराने को तैयार नहीं है।
लांबा ने कहा कि 20 जुलाई को मुख्यमंत्री के साथ बैठक में अनेक मांगों को लागू करने पर सहमति बनी थी। लेकिन मुख्य सचिव की ओर से जारी बैठक की प्रोसिडिंग में इनका कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
केंद्रीय कमेटी का गठन
सम्मेलन में आॅल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इम्पलाइज फैडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव ए.श्रीकुमार, सचिव गोपाल दत्त जोशी व पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फैडरेशन के महासचिव सुखदेव सैनी की देखरेख में तीन साल के लिए नई केन्द्रीय कमेटी का चुनाव हुआ। इसमें सुभाष लांबा को प्रधान, सतीश सेठी को महासचिव, नरेश कुमार शास्त्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सबिता मल कि को उप महासचिव, धर्मबीर फौगाट को मुख्य संगठन सचिव, राजेंद्र सिंह बाटू को कोषाध्यक्ष व इन्द्र सिंह बधाना को प्रेस सचिव चुना गया। इसके अलावा सुरेश नौहरा, शीलक राम मल कि, जगरोशन व महेंद्र सिंह बैनीवाल को उपप्रधान, महेंद्र प्रताप गुलिया व ब जिेंद्र सिंह बैनीवाल को सचिव, रमेश अत्री, मांगे राम तिगरा व महेंद्र बोहत को सह-सचिव, राजबीर बेरवाल, संदीप सांगवान व सुभाष कौश कि को आॅडिटर चुना गया। वहीं सुरेश राठी, ब जिेंद्र चहल, कृष्ण चंद्र शर्मा, शिव चरण, व जिय मल कि, जोगिंद्र करौंथा, पृथ्वी सिंह कांकड़, नायब सिंह व छब्बील दास को केन्द्रीय कमेटी का सदस्य चुना गया।
The post नीतिगत मांगों की अनदेखी, वादे पूरे न करने पर छेड़ा आंदोलन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZbbZRR
via Latest News in Hindi

0 Comments