इन टिप्स के इस्तेमाल से बच्चों के डायपर रैशेज की समस्या को आसानी से कर सकते है दूर

छोटे बच्चे बेहद कोमल होते हैं और इसलिए किसी भी चीज का असर पर उन पर जल्दी होता है। फिर चाहे बात डायपर की ही हो। अगर बच्चे को लगातार डायपर लगाया जाए तो इससे उसे कई बार रैशेज भी हो जाते हैं जो बच्चे को काफी तकलीफ देते हैं।आज हम आपको कुछ ऐसी घरेलू और आसान टिप्स बता रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप डायपर रैशेज की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं-
डायपर रैशेज से निजात दिलाने में बेकिंग सोडा की मदद ली जा सकती है। इसके लिए 2 चम्मच बैकिंग सोडे को गुनगुने पानी में मिलाएं और बच्चे के रैशेज वाली जगह पर लगा दें। ऐसा करने से बच्चे के रैशेज सही होने के साथ ही लालपन और जलन भी कम हो जाती है।
बच्चों की स्किन को देखते हुए एलोवेरा जैल को प्रभावित स्थान पर लगाना अच्छा उपाय हो सकता है। नारियल का तेल भी बच्चे की त्वचा को राहत देता है। डायपर रैशेज होने पर आप प्रभावित एरिया में नारियल तेल दिनभर में कई बार लगा सकते हैं। इसके अलावा आप तेल की कुछ बूंदें नहाते वक़्त पानी में भी डाल सकते हैं ताकि स्किन में नमी भी बनी रहे और साथ-साथ ये यीस्ट इन्फेक्शन को भी रोकता है।
बच्चे की स्किन में रेशेज होने की पीछे एक मुख्य वजह होती है उनके नाजुक अंगों तक सही तरीके से हवा का ना पहुंच पाना। इसके अलावा दिनभर डायपर में पसीने और हवा की कमी के वजह से रेशेज हो जाते है। इसलिए बच्चों को कुछ देर के लिए खुली हवा में भी छोड़े।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/31HKpJM
via Latest News in Hindi
0 Comments