शिमला (एजेंसी) : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से अवरुद्ध हुई कई सड़कों को यातायात के लिए बुधवार को खोल दिया गया। हालांकि, मनाली-लेह राजमार्ग पर यातायात अब भी अवरुद्ध है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू-मनाली मार्ग पर पतलीकूहल से मनाली तक सिर्फ हल्के वाहनों के आवागमन की इजाजत दी गई है क्योंकि ग्रीन टैक्स बैरियर के पास सड़क अभी भी क्षतिग्रस्त है। हालांकि, पतलीकूहल से नग्गर होते हुए जाने वाली सड़क को भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया गया है। सिंह ने बताया कि मनाली में गुलाबा के पास बंता मोड़ रोड और कुल्लू-आनी रोड को सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खोला गया है। कुल्लू-आनी रोड सौझा के पास बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। उन्होंने बताया कि मनाली और रोहतांग के बीच मढ़ी में फिर से हुए भूस्खलन के चलते मनाली-लेह राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध है।

The post मढ़ी में फिर भूस्खलन, यातायात ठप appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZkxbRA
via Latest News in Hindi

0 Comments