सतपाल रायजादा मामले की जांच सीआईडी को ट्रांसफर
शिमला, 21 अगस्त (निस)
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दो दिन से सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध अंततः समाप्त हो गया। ऊना के विधायक सतपाल रायजादा के पीएसओ और चालक को गिरफ्तार करने तथा उन्हें हथकड़ी लगाने और कथित फर्जी मामले में फंसाने से खफा विपक्ष दो दिन से इस मामले पर सदन में हंगामा कर रहा था लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस संबंध में जांच सीआईडी को ट्रांसफर करने के बाद मामला शांत हो गया। इससे पहले आज विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही ऊना के विधायक सतपाल रायजादा के पीएसओ और चालक को गिरफ्तार करने और उन्हें हथकड़ी लगाने तथा कथित फर्जी मामले में फंसाने का मामला फिर उठा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यवाही शुरू होते ही मामला उठाते हुए ऊना के एसपी को हटाने की मांग की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पर सदन में ऐलान किया कि ऊना में 13 अगस्त को दर्ज दो मामलों की जांच सीआईडी को हस्तांतरित कर दी गई है और इसकी जांच आईजी स्तर के अधिकारी करेंगे। यही नहीं, ऊना के एसपी का इस जांच में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
The post सतपाल रायजादा मामले की जांच सीआईडी को ट्रांसफर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2HiwJNF
via Latest News in Hindi
0 Comments