नेरवा में फंसी 553 खिलाड़ी छात्राओं को घर भेजा
शिमला (निस) : उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि नेरवा में भारी बारिश से बाधित सड़क के कारण टूर्नामेंट में आई जिला के 14 खंडों की 553 खिलाड़ी छात्राओं और 61 शिक्षकों को आज जिला प्रशासन की सहायता से सुरक्षित उनके घरों की ओर रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कुपवी खंड की 40 छात्राओं व 4 अध्यापिकाओं को सुरक्षा की दृष्टि से नेरवा में ही ठहराया गया है। यह निर्णय कुपवी सड़क मार्ग बाधित होने के कारण लिया गया है, जिन्हें कल गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। अमित कश्यप ने बताया कि भारी वर्षा के कारण जिला में क्षतिग्रस्त सड़कों में से 95 प्रतिशत सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है, शेष सड़कों को कल सायं तक बहाल करने के निर्देश दिए गये हैं। उपायुक्त ने आज जुब्बल, कोटखाई, रोहड़ू, चिढ़गांव का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर किये जा रहे मरम्मत कार्यों की समीक्षा की।
The post नेरवा में फंसी 553 खिलाड़ी छात्राओं को घर भेजा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Hiueec
via Latest News in Hindi
0 Comments