प्याज एक सब्जी रूपी वनस्पति है जो प्राय हमारी रसोई में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्याज भारतीय मंडियो में बारह मास आसानी से मिल जाता है। हर सब्जी में प्याज का उपयोग होता है। भारत में प्याज का सबसे ज्यादा उत्पादन महाराष्ट्र में होता है। सब्जी या कोई अन्य तीखा व्यजंन बनाने की शुरूआत प्याज से होती है। इसके अलावा सलाद भी बिना प्याज के अधूरा माना जाता है। प्याज से निकलना वाला रस औषधियां बनाने में बहुत उपयोगी माना जाता है।

प्याज काटते समय भाप की तेजी निकलती है, जो आंखो को फायदा पहुंचाती है। यह भाप आंखो में चिरमिराट पैदा कर देती है, इस कारण आंखो से पानी आता है। इस भाप से आंखो की सारी गंदगी साफ हो जाती है, इसके अलावा आंखो की रोशनी भी बढ़ती है।

  1. इसके अलावा प्याज के कई फायदे होते हैं। प्याज में आयरन, कैल्शियम, तथा विटामिन ‘सी’ पाया जाता है।
  2. प्याज काफी तीखा, तेज, बलवर्धक, कामोत्तेजक, स्वादवर्धक, क्षुधावर्धक होता है।
  3. प्याज महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
  4. महिलाओं के रक्त वर्धक में प्याज काफी मददगार होता है।
  5. इसके अलावा पित्तरोग, शरीर दर्द, फोड़ा, खूनी बवासीर, तिल्ली रोग, रतौंधी, नेत्रदाह, मलेरिया,
  6. कान दर्द तथा पुल्टिस जैसे रोगों में भी प्याज काफी उपयोगी साबित होता है।
  7. प्याज की फसल शीतऋतु में पनपती है।
  8. प्याज का गर्मियों में उपयोग बढ़ जाता है।
  9. प्याज लू से बचाता है।
  10. गर्मियों में प्याज का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए।
  11. प्याज से निकलने वाला लहस शरीर को लू से बचाता है।


from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YRLaPw
via Latest News in Hindi

0 Comments