घर पर भी तैयार कर सकते हैं मैगी मसाला पाउडर, जानिए कैसे

मैगी तो बच्चों को बेहद पसंद आती है और उसके टेस्ट के पीछे का राज होता है उसका मसाला। कुछ लोग तो सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए भी उसमें मैगी मसाला पाउडर इस्तेमाल करते हैं। बाजार में मिलने वाला मैगी मसाला स्वाद में भले ही लाजवाब हो लेकिन उससे होने वाले स्वास्थ्य की हानि को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता। ऐसे में अगर आप स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहतीं तो घर पर ही मैगी मसाला पाउडर बनाकर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-
मैगी मसाला पाउडर बनाने के लिए आपको लहसुन पाउडर 1 बड़ा चम्मच, प्याज पाउडर 1 बड़ा चम्मच, धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/2 टेबलस्पून, मेथीदाना पाउडर 1 1/4 टेबलस्पून, जीरा पाउडर 1 टेबलस्पून, गरम मसाला 1 टेबलस्पून, हल्दी 1 1/4 टेबलस्पून, अमचूर 1/2 टेबलस्पून, नमक 1 टेबलस्पून, काली मिर्च पाउडर 1/2 टेबल स्पून, कॉर्नफलोर 1 टेबल स्पून, चीनी 1 बड़ा चम्मच की आवश्यकता होगी।
बच्चों के लिए इस तरह बनाएं बनाना नट्स बार
मैगी मसाला पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर में लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर, सौंठ, धनिया पाउडर, मेथीदाना पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी, अमचूर, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह पीस लें। अगर आप अपने मैगी मसाला को थोड़ा ज्यादा टैंगी फ्लेवर देना चाहती हैं तो इसमें टमाटर पाउडर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
बस आपका मैगी मसाला पाउडर बनकर तैयार है। आप इसे एक कंटेनर में भरकर रखें और जब भी जरूरत हो, अपनी सब्जी या किसी भी डिश में इसका इस्तेमाल करें।
स्वाद में लाजवाब होते हैं दही कबाब, जान लीजिए बनाने का तरीका
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XFResZ
via Latest News in Hindi
0 Comments