यह कहना गलत नहीं होगा कि आज भी भारत के हर घर में एक डॉक्टर है, भले ही उसके पास डिग्री न हो लेकिन हर बीमारी का इलाज अमूमन घर में महिलाओं के पास होता ही है। छोटी सी तकलीफ से लेकर बड़ी से बड़ी स्वास्थ्य समस्या का उपचार पहले घरेलू तरीके से ही किया जाता है। वैसे तो आपने कई तरह के नुस्खों के बारे में सुना होगा और बहुत से खुद पर करके भी देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोते वक्‍त पैरों में मोजे पहनने का और मोजों के अंदर नींबू रखने के बारे में सुना है। नहीं न, तो चलिए आज हम आपको ऐसा करने के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बता रहे हैं-

अगर आपकी एड़ियां फटी हैं और उनके काफी दर्द होता है तो आप यह नुस्खा अपना सकती हैं। इसके लिए आप सोते वक्‍त रात में मेजे पहनने लें और आधा कटा नींबू रख लें। इससे कुछ ही दिनों में आपके पैरों की त्‍वचा मुलाम हो जाएगी।

अपनी उम्र से कम दिखना है तो करें ये काम

कुछ लोगों को पैरों में इतना पसीना आता है कि उससे स्मेल आने लग जाती है और इससे व्यक्ति को काफी शर्मिन्दगी भी उठानी पड़ती है। आपके साथ ऐसा न हो, इसके लिए आप रात में सोते वक्‍त मोजे के अंदर नींबू डाल कर पहना लें। इससे आपको पैरों की बदबू से छुटकारा मिल जाएगा।

रात में सोते वक्‍त मोजे के अंदर नींबू डाल कर पहनने का एक सबसे अच्छा लाभ यह होता है कि यह पैरों को हेल्दी और गोरा बनाता है। अगर आपके पैरों में टैनिंग का कालापन है तो आप पैरों में नींबू रगड़ें इससे आपके पैरों की टैनिंग दूर हो जाएगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Sh8Nys
via Latest News in Hindi

0 Comments