बियर पीने से किडनी स्टोन होने का खतरा 40% तक होता है कम

बीयर को हमेशा ही मदिरा के समान ही समझा जाता है लेकिन आपको बता दें कि बीयर में अलकोहल की मात्रा काफी कम होती है। अलकोहल की मात्रा कम होने से इससे होने वाले नुकसान भी ना के बराबर हो जाते हैं।
अल्कोहलिक पदार्थों में बियर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पेयपदार्थ है। हालांकि इसकी अधिकता आपको नुकसान पंहुचा सकती है लेकिन यदि संतुलित मात्रा में आप बियर का सेवन करते हैं तो इसके कई फायदे हो सकते हैं। सामान्यतः बीयर गेहूं, चावल, जौ आदि के किण्डवन प्रक्रिया द्वारा बनाई जाती है।
ये हैं बियर पीने के कुछ फायदे
- यदि सही मात्रा में बीयर का सेवन किया जाये तो इससे ह्रदय संबंधी रोगों का खतरा कम होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी अच्छा होता है।
- बीयर पीने वालों को अन्य लोगों की तुलना में किडनी स्टोन होने का खतरा 40% तक कम होता है।
- बीयर पीने से पेट साफ़ होता है जिससे पेट संबंधी खतरे कम होते हैं और पाचन शक्ति मजबूत होती है।
- बीयर में मैग्नीशियम, सेलेनियम, पोटेशियम, क्रोमियम और बायोटिन जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं।
- बीयर में सिलिकॉन पाए जाने के कारण इससे हड्ड़ियां मजबूत होती हैं।
- बीयर पीने से अनिद्रा और तनाव जैसी समस्याओं में कमी आती है।
- इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिससे चेहरे पर निखार आता है।
- इसके साथ ही बीयर पीने से याददाश्त संबन्धी बीमारी अल्झाइमर और डेमेंशिया कम होती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2jFfpcZ
via Latest News in Hindi
0 Comments