22 देशों ने कहा- मुसलमानों पर अत्याचार बंद करो, चीन ने कहा- हमारे मामले में मत बोलो
बीजिंग: उइगर मुस्लिमों के बड़े पैमाने पर हिरासत में लिए जाने की आलोचना करते हुए 22 देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखे जाने का चीन ने विरोध किया है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की सीमा से लगे चीन के शिनजियांग प्रांत में अलगाववादी पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामिक आंदोलन (ETIM) के हिंसक हमलों से निपटने के लिए उइगर मुस्लिमों को हिरासत शिविरों में रखा गया है। इन कैंपों के बारे में तमाम चिंताजनक रिपोर्ट्स सामने आने के बाद से पश्चिमी देश लगातार चीन की आलोचना कर रहे हैं।from India TV: world Feed https://ift.tt/32knKnS
via Latest News in Hindi
0 Comments