नई दिल्ली: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि और गुरुवार का दिन है । आज के दिन ओडिशा के पुरी में भगवान बलराम, श्री जगदीश और देवी सुभद्रा का रथोत्सव मनाया जायेगा। इस दौरान अलग-अलग रथों में तीनों की मूर्तियां स्थापित करके बहुत ही भव्य तरीके से रथयात्रा निकाली जाती है। पुरी की यह रथ यात्रा सौहार्द्र, भाई-चारे और एकता का प्रतीक है। इस यात्रा में भाग लेने के लिये हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु देश के अलग-अलग कोनों से यहां आते हैं और भगवान के रथ को खींचकर सौभाग्य पाते हैं। कहते हैं जो भी व्यक्ति रथ यात्रा में शामिल होता है, उसे हर प्रकार की सुख-समृद्धि मिलती है। इसके साथ ही आज पुष्य नक्षत्र पूरा दिन पार करके तृतीया तिथि की रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगा । इस नक्षत्र के दौरान शुभ कार्य करने से सफलता मिलती है।

from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2XppEVE
via Latest News in Hindi

0 Comments