नयी दिल्ली :
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है और भारत 5 जून को पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलने जा रहा है। इससे पहले गूगल के चैटिंग और वीडियो कॉलिंग एप डुओ की ओर से यूजर्स को भारतीय क्रिकेट टीम का एक प्रोमो वीडियो भेजा गया। रोचक बात यह है कि गूगल ने गलती से दुनियाभर में कई यूजर्स के डिवाइस पर यह प्रोमो दिखा दिया। दरअसल, गूगल अकसर खास मौकों पर डुओ यूजर्स को स्पेशल वीडियो मैसेज भेजता है और यह किसी क्षेत्र विशेष में ही पुश नोटिफिकेशंस भेजता है। क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते गूगल ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का वीडियो भारत में अपने यूजर्स को भेजने का प्लान बनाया था, लेकिन गूगल ने मैसेज की टारगेटिंग में गलती कर दी और इसके चलते दुनियाभर के यूजर्स को अलग-अलग वक्त पर कोहली के वीडियो का नोटिफिकेशन मिल गया। अलग-अलग देशों के यूजर्स ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर गूगल से सवाल भी किए।

The post गूगल डुओ ने गलती से भेजा विराट का प्रोमो वीडियो appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2wws4lh
via Latest News in Hindi

0 Comments