मुंबई (एजेंसी) :
फिल्मों में अपने एक्शन अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले प्रभास एक बार फिर ऐसी ही भूमिका में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इनकी फिल्म ‘साहो’ का लोगों को इंतजार है। फिल्म की टीम का कहना है कि ‘साहो’ में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।

The post साहो में एक बार फिर एक्शन में दिखेंगे प्रभास appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2Z0pU9M
via Latest News in Hindi

0 Comments