जैकी से मिलकर ऋतिक बोले-‘अद्भुत अनुभव’
बीजिंग (एजेंसी) :
अपनी चीन यात्रा के दौरान दिग्गज एक्शन स्टार जैकी चैन से मिलने का मौका मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का जोश फिलहाल सातवें आसमान पर है। 45 वर्षीय अभिनेता अपनी फिल्म ‘काबिल’ का प्रचार करने के लिए चीन गये हुए हैं, जहां पांच जून को यह फिल्म रिलीज होगी। इंस्टाग्राम पर ऋतिक ने आइकॉनिक मार्शल कलाकार के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जैकी चैन से मिलना कई स्तरों पर अद्भुत रहा। अविश्वसनीय अनुभव। प्रेरित करने वाला। ‘काबिल’ 2017 में भारत में रिलीज हुई थी, इसमें यामी गौतम और रोनित रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गौर हो कि जैकी चैन के साथ पहले भी कई कलाकारों ने कहा काम किया है।
The post जैकी से मिलकर ऋतिक बोले-‘अद्भुत अनुभव’ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2wz8vce
via Latest News in Hindi
0 Comments