प्रभुदेवा संग काम के लिए तमिल सीख रहीं अमायरा
मुंबई (एजेंसी) :
अमायरा दस्तूर बॉलीवुड में चार फिल्मों और दो साउथ फिल्मो के बीच लगातार भाग दौड़ कर रही हैं। राजकुमार राव और कंगना रणौत की मेंटल है क्या जुलाई में रिलीज़ होने के साथ, अमायरा की तीन अन्य फ़िल्मों की भी कतार है, जिनमें मेड इन चाइना राजकुमार राव और बोमन ईरानी के साथ, प्रस्थानम – संजय दत्त और अली फ़ज़ल और ‘कोई जाना नहीं’ शामिल हैं।’ बताया जा रहा है कि इन दिनों अमायरा ने तमिल सीख रही हैं। असल में उन्हें प्रभुदेवा के साथ काम करना है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जहां तक बात है धनुष की फिल्म एनेगन से डेब्यू के लिए अपार प्रशंसा पाने के बाद, अमायरा अपनी दूसरी तमिल फिल्म में कुछ अलग करना चाहती हैं।
The post प्रभुदेवा संग काम के लिए तमिल सीख रहीं अमायरा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2YZJx1F
via Latest News in Hindi
0 Comments