चेहरे की सुंदरता में चार चाँद लगता है नीम का तेल

आप जानते है की नीम का पेड़ सिर्फ एक पेड़ नहीं है इसका उपयोग औषधि के रूप में भी होता है। नीम एक तरह की औषधि होती है। नीम की पत्तियां भी बहुत ही अधिक लाभकारी होती है। नीम हमें बहुत सारी परेशानियों से पूरी तरह बचाता है । लेकिन क्या आप जानते है कि नीम की पत्तियों के साथ नीम का तेल भी हमारे लिए बहुत लाभदायक होता है। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह नीम का तेल आपके लिए लाभकारी होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नीम के बीज से निकाला हुआ तेल हमारे कई काम आ सकता है। नीम के तेल में बहुत सारे औषधीय गुण छुपे हुए हैं। यह तेल बेहद ही सुगंध वाला होता है। नीम के तेल का प्रयोग सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए लाभकारी होता है, इसके साथ ही साथ नीम का तेल कई बीमारियों के उपचार के लिए भी प्रयोग किया जाता है।
1. चेहरे पर झुर्रियों को कम करता है- नीम में ऑक्सीकरण रोधक तत्व होते है जो चेहरे में होने वाले परिवर्तनों को रोक देते हैं। नीम का तेल लगाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती है।
2. मलेरिया – नीम से मलेरिया जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इससे मच्छर और पैदा होने वाले लार्वा को खत्म किया जा सकता है। नीम का तेल मच्छरों पर बेहद असरदार होता है। नीम के तेल से मलेरिया पर काबू पाया जा सकता है।
3. स्वस्थ त्वचा- सूखी त्वचा के लिए नीम बहुत लाभकारी होता है। एक्जिमा से स्किन पर सूजन और खुजली होती है। इसके लिए रूखी तत्वा या खुजली वाली जगह पर नीम का तेल लगाएं।
4. निशान दूर करने में- जलने की वजह से शरीर में जख्म बन जाने पर नीम का तेल लगाने से जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं। इन्फेक्शन से बचाता है। कील-मुंहासों और त्वचा के दाग भी दूर हो जाते है।
5. रुसी दूर करे- बालों को चमकदार, स्वस्थ बाल के लिए,सूखापन दूर करने के लिए नीम के तेल का प्रयोग करें। नीम का तेल नियमित लगाने से सिर की खुशकी दूर होगी जिससे रूसी की समस्या ठीक हो जाएगी।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2QLDQ4u
via Latest News in Hindi
0 Comments