ह्यूस्टन, 4 जून (एजेंसी)
अमेरिका के ओकलाहोमा राज्य विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रोफेसर एमिरेट्स सुभाष काक को भारत के महावाणिज्य दूत डॉ अनुपम रे ने पद्मश्री सम्मान सौंपा। पद्मश्री भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। रे ने उप महावाणिज्य दूत सुरेंद्र अधाना के साथ प्रोफेसर काक को मेडल एवं उद्धरण सौंपा। काक मार्च में पुरस्कार वितरण समारोह में भारत नहीं आ सके थे।
72 साल के काक ने कहा,‘मैं पद्मश्री पुरस्कार पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भारत पुनर्जागरण से गुजर रहा है और पहले से ही पीपीपी (खरीद क्षमता) में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के विकास में शामिल होना और परिवर्तन का हिस्सा बनना बहुत अच्छा है।’ काक मूल रूप से श्रीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने श्रीनगर के क्षेत्रीय इंजनीरियंग कॉलेज (अब राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, श्रीनगर) से बीई किया। 1970 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से पीएचडी की।

The post डॉ. काक को अमेरिका में  सौंपा गया पद्मश्री appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2WKtozK
via Latest News in Hindi

0 Comments