मेलबर्न, 4 जून (एजेंसी)
ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। ‘नार्दर्न टेरिटरी’ के पुलिस ड्यूटी अधीक्षक ली मॉर्गन ने कहा कि मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना के बाद 45 साल के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
मॉर्गन ने ‘गार्डियन ऑस्ट्रेलिया’ को बताया,’फिलहाल हमें 4 लोगों की मौत और गोलीबारी का शिकार हुए कई लोगों के बारे में जानकारी मिली है। ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्ट कॉरपोरेशन’ ने खबर दी है कि एक व्यक्ति ने वूल्नर के उपनगर पाम्स होटल में अपराह्ल एक पंप पर गोलीबारी की है।

The post ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में गोलीबारी, 4 मरे appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2QN8mee
via Latest News in Hindi

0 Comments