जमानत पर चल रहे कारोबारी से 70 लाख की हेरोइन बरामद
होशियारपुर, 4 जून (निस)
पुलिस ने एक बड़े कारोबारी को काबू कर उससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 70 लाख रुपये कीमत की 350 ग्राम हेरोईन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी पहले ही तस्करी के 3 मामलों में जमानत पर है। उक्त जानकारी एसपी नारकोटिक्स मनजीत कौर सैनी ने पुलिस लाईन में अायोजित एक पत्रकारवार्ता में दी। मनजीत कौर सैनी ने बताया कि कोटफतूही के निकट लगाए एक नाके के दौरान एक बाईक चालक की तलाशी लेने पर आरोपी तस्कर से 350 हेरोईन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरमिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव बिंजो के तौर पर की गई। एसपी ने बताया कि उक्त आरोपी कोटफतूही में मोबाइल व कार के स्पेयर पार्ट्स बेचने के अलावा बीज बेचने का कारोबार भी करता है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में फिलहाल यह बात ही सामने आ रही है कि हेरोइन उत्तर प्रदेश के जिला बरेली से लाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड हासिल कर और पूछताछ की जाएगी।
The post जमानत पर चल रहे कारोबारी से 70 लाख की हेरोइन बरामद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2WivqD7
via Latest News in Hindi
0 Comments