शिमला में मंगलवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात करती भारतीय मास्टर्स महिला हॉकी टीम। -दैनिक ट्रिब्यून

शिमला (निस) : भारतीय मास्टर्स महिला हॉकी टीम के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय मास्टर्स महिला हॉकी टीम की यूरोपीय मास्टर्स खेलों में चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह खेल 26 जुलाई से 4 अगस्त तक इटली के टोरिनो में आयोजित किए जाएंगे। इस खेल का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। टीम की कप्तान उषा शर्मा, खिलाड़ी व टीम प्रबंधक शीला देवी और टीम के अन्य खिलाड़ी भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

The post सीएम से मिला महिला हॉकी टीम का शिष्टमंडल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2QL6bIk
via Latest News in Hindi

0 Comments