दोमुंहे बालों की इस तरह करें छुट्टी

दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाल कटवाना ही एकमात्र उपाय नजर आता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी बालों की इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है-
अंडा न सिर्फ दोमुंहे बालों की समस्या को खत्म करता है, बल्कि इसके पोषक तत्व बालों की सभी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए एग यॉक को जैतून के तेल, बादाम के तेल व शहद के साथ मिक्स करें। अब इस मास्क को बालों पर लगाकर 45 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में हल्के गुनगुने पानी से बालों को वॉश करें।
शहद भी बालों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसकी मदद से दोमुंहे बाल, बालों का रूखापन व खुजली आदि से छुटकारा पाया जा सकता है। बस आपको इतना करना है कि आप शहद में दही, जैतून का तेल और अंडे की जर्दी को मिक्स करके बालों पर लगाएं। करीबन आधे घंटे बाद बालों को वॉश करें। सप्ताह में एक बार यह उपाय करंे। देखिए जल्द ही आपके बाल कैसे स्मूद, सिल्की हो जाते हैं और फिर आपको दोमुंहे बालों की परेशानी भी नहीं होगी।
पपीता कई मायनों में बालों के लिए लाभदायक है। अगर आप इसका प्रयोग बालों में करते हैं तो बालों का दोमुंहापन तो खत्म होगा ही, साथ ही बालों की खूबसूरती भी बरकरार रहेगी। बस आप कच्चे पपीते में दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने बालों पर लगाएं और करीबन 45 मिनट बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/31Njnl5
via Latest News in Hindi
0 Comments