मौसम चाहे कोई सा भी हो शरीर में पसीना आना बहुत ही आम बात है। यह एक तरह से हमारे शरीर के लिए अच्छा भी है क्योेंकि शरीर में पसीने हमारें शरीर की गंदगी को पूर्ण्तः दूर करते है। लेकिन ज्यादा पसीना आना हमारे लिए परेशानी का सबब बन जाता हैॅ। पसीने से आने वाली बदबू के कारण हमें दूसरे लोगों के सामने अत्यधिक श​र्मिन्दा होना पडता है। लेकिन आपको शायद ही पता होगा कि हमारे शरीर से बदबू हमारे पसीने की वजह से नही ​बल्कि त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया की वजह से आते है। लेकिन इस बदबू का पूर्ण्तः दूर करने का उपाय आज हम आपको बताने वाले है इन तरीको को अपनाकर आप कुछ ही मिनटों में अपने पसीने की बदबू से पूर्ण्तः छुटकारा पा सकते है।

नींबू
नींबू हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और यह बडी आसानी से हर घर में मिल जाता है। पसीने की बदबू को दूर करने के​ लिए नींबू को काट ले और इसके रस को अपने अंडरआर्म्स लगा कर तकरीबन 10​ मिनट के लिए छोड दे और बाद में साफ पानी से अंडरआर्म्स का साफ कर ले। इससे पसीने की बदबू नहीं आएगी। वही आप नींबू का इस्तेमाल नमक के साथ भी कर सकते है। नींबू पर नमक लगा कर अपने अंडरआर्म्स पर लगाए और कुछ समय के लिए छोड दे और फिर पानी से धो ले। इससे जल्द ही पसीने की बदबू से आपको छूटकारा मिलेगा।

टमाटर
टमाटर हमारे शरीर में बदबू करने वाले बैक्टीरिया के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। टमाटर के दो तरीकों को अपना सकतें है। टमाटर के गूदे को निकालकर अपने पसीने वाली जगहों पर लगाए और सूख जाने पर इसे धो ले ओर वही दूसरा तरीका टमाटर का जूस बना ले और इसे अपने नहाने वाले पानी में डाल दे और उस पानी को नहाने में उपयोग में ले। इससे शरीर से आने वाली बदबू से पूर्ण्तः राहत मिलेगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Y4fvtv
via Latest News in Hindi

0 Comments