नीतीश को लेकर महागठबंधन नरम
पटना, 4 जून (एजेंसी)
केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक ही सीट की पेशकश के बाद से जदयू-भाजपा के संबंधों में खटास के बीच बिहार में महागठबंधन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति नरम रुख दिखाया है। महागठबंधन के घटक राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी को किसी से एलर्जी नहीं है और सभी (गैर भाजपाई दलों) को मिलकर भाजपा को पछाड़ना है। यह पूछे जाने पर कि क्या उसमें नीतीश भी शामिल किए जाएंगे, रघुवंश ने कहा कि कोई भी हों। जब नीति बनेगी तो सबके लिए बनेगी। वहीं, अपनी इफ्तार दावत में मुख्यमंत्री नीतीश के शामिल होने से खुश हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि आगे कुछ भी हो सकता है। मांझी ने कहा, नीतीश अगर हम लोगों के साथ आते हैं, तो भाजपा को भगाने में मदद मिलेगी। राजनीति में न तो कभी कोई दोस्त होता है, न दुश्मन। उल्लेखनीय है कि गत 2 जून जदयू की इफ्तार दावत में मांझी भी शामिल हुए थे।
The post नीतीश को लेकर महागठबंधन नरम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2QNEVsH
via Latest News in Hindi
0 Comments