गर्मी के मौसम में हमेशा ही कुछ न कुछ ठंडा खाने या पीने का मन करता है। आप भी इस तपिश भरे मौसम में ठंडक लेने के लिए कुछ न कुछ ठंडा खाते या पीते होंगे। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही एक ठंडी-ठंडी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रूह अफजा फालूदा की। जिससे बनाना भी आसान है और इसका स्वाद चखने के बाद बस मुंह से वाह ही निकलेगा-

रूह अफजा फालूदा बनाने के लिए सबसे पहले फालूदा सेव के पैकेट में लिखे इंस्ट्रक्शंस को ध्यान में पढ़कर उबाल लें। हालांकि ध्यान रखें कि जब आप इसे उबालें तो पानी में थोड़ा तेल डाल दें।

इसके बाद सुबजा सीड्स को 3 कप पानी से साफ करें। इसे साफ करने के बाद 30 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। यह भिगोने के बाद थोड़े फूल जाते हैं।

फिर इसका पानी निकाल दें और थोड़ी देर के लिए इसे फ्रिज में रख लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे इसे ग्लास में डालें। एक ग्लास में 2 बड़े चम्मच फालूदा डालें।

इसके बाद ग्लास में 1-2 छोटे चम्मच सुबजा सीड्स डालें। अब आधा ग्लास दूध डालें। इसके बाद आप इसमें 2 स्कूप वनीला आइस्क्रीम डालें। इसके उपर आप घर में निकली दूध की मलाई डालें और सबसे बाद में आपको इस मिश्रण में रूह आफजा डालना है। बस आपका रूह अफजा फालूदा बन कर तैयार है।

तो देर किस बात की! चलिए बनाइए इसे और परिवार के साथ बैठकर मजे से खाइए।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2MrPe72
via Latest News in Hindi

0 Comments