सौंदर्य एवं खूबसूरती प्रदान करता है टमाटर

मार्केट में लाल और तरोताज़ा टमाटर देखकर तत्काल खाने का मन करता है और हम भी चाहते है की इन लाल टमाटर की तरह लाल-लाल हो जाए। लेकिन क्या आप जानते है की शरीर को निरोग और शक्ति प्रदान करने के लिए टमाटर का सेवन बहुत अधिक लाभदायक हैं टमाटर पौष्टिकता के साथ-साथ शरीर में विटामिन की कमी को भी पूरा करता हैं यह हमें सौंदर्य एवं खूबसूरती भी प्रदान करता है।
टमाटर मनुष्य के लिए एक प्रकृति का सबसे बेहतरीन तोहफा हैं जिसके माध्यम से मानव कई तरह की बीमारियों से ठीक हो सकता हैं आप टमाटर का उपयोग सलाद या फिर चटनी के रूप में भी कर सकते हैं टमाटर का प्रयोग आप दाल, सब्जी आदि में करते तो हैं लेकिन क्या आप यह बात यहाँ जानते हैं कि टमाटर के अंदर एैसे राज छिपे हुए हैं जो आपको आज तक मालूम भी नहीं होंगे। आयुर्वेद में टमाटर को लेकर बहुत सारे फायदों को बताया गया है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए टमाटर बहुत उपयोगी हैं टमाटर के सेवन से डायबिटीज का प्रकोप भी बहुत कम हो जाता हैं मधुमेह के रोगीयों को टमाटर की सब्जी का सेवन अवश्य ही करते रहना चाहिए साथ ही कच्चा टमाटर का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद होता है।
अगर आप कब्ज से परेशान है तो आपके लिए टमाटर का सेवन बहुत फायदेमंद हैं यह आपकी पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर कर देगा। यदि आपको प्यास ज्यादा लगती हो और आपकी बार-बार पानी पीने से भी प्यास न बुझ रही हो तो आप लौंग का चूर्ण और शक्कर को टमाटर के रस में डालकर सेवन करें। जल्द ही आपको राहत मिलेगी।
अगर आपका शरीर कमजोर हैं आपको कुछ भी खाया पिया नहीं लगता हैं तो टमाटर का सेवन लाभदायक होता हैं 10 ग्राम शहद में 100 ग्राम टमाटर का रस डालकर उसे मिला लें और सुबह इसका सेवन करें यह शरीर की कमजोरी को दूर करता हं और आपको तरोताजा बनाता है।
पीलिया जैसे घातक बीमारी से भी टमाटर आपको बचा सकता हैं प्रतिदिन 100 या 200 ग्राम टमाटर का रस पीने से जांडिस यानी पीलिया की बीमारी में राहत मिलती है।
यदि आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हों तो आप टमाटर के रस में थोड़ा गाजर का रस मिलाकर आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पर लगाएं ऐसा करने से आपके आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स मिट जाएंगे।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JX79kb
via Latest News in Hindi
0 Comments