गर्मी के मौसम में आम की कई वैरायटी कम दाम में बेहद आसानी से मिल जाता है। वैसे तो आप आम की मदद से बहुत कुछ बना सकते हैं। लेकिन अगर आप पूरा साल इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसकी मदद से अचार बनाएं। आम का मीठा अचार खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा सकता है। तो चलिए जानते हैं आम का अचार बनाने का तरीका-

आम का अचार बनाने के लिए पहले आम को छीलकर व काटकर एक से दो घंटे के लिए नमक और हल्दी में डुबोकर रखें। अब अचार का मसाला बनाने के लिए राई कुरिया, मेथी कुरिया, धनिया को रोस्ट करें। अब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च मिलाएं और फिर उसे मिक्सी में पीसें। आपका आम के अचार का मसाला बनकर तैयार है।

अब इस तैयार मसाले के चार से पांच बड़े चम्मच तैयार आम के टुकड़ों में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इसे आधे घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। करीबन आधे घंटे बाद पैन को गर्म करें और उसमें एक चम्मच ऑयल डालें। अब इसमें आम को मसाले सहित डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें गुड़ डालें और गुड़ को मेल्ट होने तक धीमी आंच पर पकाते रहें।

आपका आम का मीठा और तीखा अचार बनकर तैयार है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2X0zMDL
via Latest News in Hindi

0 Comments