मौसम में बदलाव आने के वजह से कुछ लोगों को बहुत जल्दी एलर्जी हो जाती है। इसका कारण शरीर में प्रतिरोधक क्षमता की अत्यधिक कमी है। जिससे रोगो से लड़ने की शक्ति बहुत कम हो जाती है। इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए शरीर में विटामिन C की मात्रा का होना बहुत आवश्यक है। इस विटामिन में पाया जाने वाला तत्व जल में पूर्ण्तः घुलनशील होता है। आइए जानें बदलते मौसम में भी खुद को हैल्दी रखने और एलर्जी से बचने के लिए किन-किन चीजों का सेवन करना सर्वोत्तम है।

विटामिन सी का करें सेवन

सेहतमंद रहने के लिए कैल्शियम,आयरन, खनिज पदार्थों के साथ-साथ विटामिन C भी शरीर के लिए जरूरी तत्वों में से एक है। यह कोशिकाओं और ऊत्तकों की वृद्धि के लिए बहुत आवश्यक है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए खट्टे फलों का सेवन करें। यह दांतों और मसूढ़ों को मजबूती प्रदान करने में भी पूर्ण्तः सहायक है। विटामिन C से युक्त विटामिन का सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता बहुत मजबूत हो जाती है।

खाएं ये फ्रूूट

नींबू,संतरा,मौसमी,आंवला,अन्नानास,टमाटर जैसे फलों का प्रतिदिन सेवन करें। प्रतिदिन सुबह आंवले के मुरब्बे का सेवन करने से ज्यादा फायदा मिलता है। आप इसकी जगह आंवले का जूस भी पी सकते हैं।

हरी सब्जियां है बैस्ट

हरी पत्तेदार सब्जियां इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी है। हरा धनिया,सहजन की पत्तियां,पुदीना आदि का सेवन करें।

अंकुरित दालें

विटामिन C में स्कॉर्बिक एसिड नाम का तत्व पाया जाता है। दहीं,अंडे,दूध में यह विटामिन नहीं होता। अंकुरित अनाज और च्यवनप्राश में विटामिन C बहुत ही भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस मौसम में इन चीजों को आहार में अवश्य शामिल करें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2IZQklO
via Latest News in Hindi

0 Comments