माइग्रेन को दूर करने के खास घरेलू उपाय

माइग्रेन या आधे सर का एक गंभीर बीमारी है| माइग्रेन से पीड़ित रोगी को सर में बेचैन करने वाला दर्द होता है| यह दर्द प्रातः काल से ही होना शुरू हो जाता है और बाद में यह दर्द बहुत तेज़ हो जाता है| माइग्रेन का मुख्य कारण है देर तक काम करना, अवसाद, जुखाम, कब्ज , अधिक मानसिक कार्य करना, बिना वजह परेशान रहना आदि|
महिलाओ में पुरुषों से अधिक माइग्रेन की समस्या होती है| माइग्रेन से सिर के हिस्से में भयंकर दर्द होता है| दर्द की अधिकता की वजह से रोगी को उल्टी आने लगती है तथा शरीर निष्क्रिय सा होने लगता है| अधिकतर से माना गया है कि माइग्रेन का कोई इलाज नहीं है लेकिन हम अपने खान में बदलाव लाकर और कुछ घरेलु इलाज करके माइग्रेन की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते है| आइये जानते है माइग्रेन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय –
1 कॉफ़ी का सेवन करें – कॉफ़ी माइग्रेन के दर्द को दूर करने में सहायक मानती जाती है| ब्लैक कॉफ़ी कैफीन का प्रमुख स्रोत मानती जाती है| कैफीन हमारे मस्तिष्क की रक्त कोशिकाओं की सूजन को कम करती है| कैफीन माइग्रेन पीड़ित लोगो के लिए काफी फ़ायदेमंद होती है| हालांकि कुछ लोगो को कॉफ़ी के सेवन से उल्टा असर भी होता है| अतः अधिक मात्रा में कॉफ़ी का सेवन न करें या अपने डॉक्टर की सलाह लेकर करें|
2 मालिश करें – माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए मालिश एक प्रभावी नुस्खा है| विशेषज्ञों के अनुसार अगर सिर के पिछले हिस्से में मालिश की जाए तो माइग्रेन के दर्द से राहत मिलती है| इसके अलावा रक्त संचार बढ़ाने के लिए हाथ, पैरों की मालिश भी करनी चाहिए|
3 अदरक का सेवन करें – माईग्रेन के दर्द में जी घबराना और उल्टी आने जैसी अनुभूति होती है| इसके लिए अदरक का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है| अदरक में एंटीफ्लेमेबल गुण होते है जो मानसिक परेशानी पैदा करने वाले लक्षणों से बचाव करते है| अदरक को धोकर पानी में उबाल लें| इस पानी को ठंडा होने दे व इसमें नीबू व शहद मिलाकर पीये| इससे माइग्रेन के दर्द में काफी फायदा मिलेगा|
4 लेवेंडर ऑइल का करें प्रयोग – लेवेंडर ऑइल का उपयोग माइग्रेन के दर्द के लिए बहुत ही कारगर उपाय है| गरम पानी में कुछ बूंदे लेवेंडर ऑइल की डाल दें| इस पानी को सूंघने से दर्द में काफी आराम मिलेगा|
5 आहार में करे बदलाव – माइग्रेन के दर्द से आराम पाने के लिए आपको अपने आहार में भी परिवर्तन लाने होंगे| माइग्रेन रोगी को अचार आदि का सेवन नहीं करना चाहिए| रोगी को साधारण बटर की जगह पीनट से बने बटर का प्रयोग करना चाहिए| केला, सेब या अवाकाडो जैसे फलो का सेवन करना चाहिए|
6 धनिया की चाय पीयें – धनिया को पुराने ज़माने से माइग्रेन के दर्द की दवा के रूप में प्रयोग में लाया जाता रहा है| धनिये के बीजो से बानी चाय माइग्रेन के दर्द के लिए बहुत फायदेमंद होती है| धनिये के बीजो को कुछ देर पानी में उबाल लें और इस पानी में अपने स्वाद के अनुसार चीनी मिला लें| धनिया की चाय पीने से माइग्रेन के दर्द के साथ ही साधारण सिर दर्द भी दूर हो जाता है|
इसके अलावा आप पिपरमिंट व तुलसी के तेल के प्रयोग से भी माइग्रेन से छुटकारा पा सकते है|
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2IOF23r
via Latest News in Hindi
0 Comments