मेकअप रिमूवर हो गया है खत्म, इन तरीकों से हटाएं मेकअप

यह तो हम सभी जानते हैं कि रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करना बेहद आवश्यक है। लेकिन कई बार देखने में आता है कि मेकअप रिमूवर खत्म हो जाता है और आपको समझ नहीं आता कि मेकअप कैसे हटाएं। अगर आप भी केमिकल युक्त मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं या फिर आपका मेकअप रिमूवर खत्म हो गया है तो आप इन नेचुरल तरीकों से मेकअप हटा सकती हैं-
बादाम के तेल या ऑलिव ऑयल मेकअप को हटाने में बेहद कारगर है। इसके लिए आप तेल को थोड़ा सा हाथों पर लेकर चेहरे पर मसाज करें। अंत में टिशू या कॉटन से उसे रिमूव कर दें। इससे मेकअप तो रिमूव होता है ही, साथ ही स्किन भी नॉरिश होती है।
अगर आपके पास बादाम या ऑलिव ऑयल नहीं है तो आप बेबी ऑयल या नारियल के तेल की मदद से भी मेकअप हटा सकती हैं।
आपको शायद पता न हो लेकिन स्टीम का यूज करके भी मेकअप छुड़ाया जा सकता है। एक बर्तन में पानी उबाल लें और फिर चेहरे को तौलिये से ढककर भाप लें। भाप के इस्तेमाल से चेहरे की गंदगी और मेकअप के कण आसानी से निकल जाते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2ZCaR6H
via Latest News in Hindi
0 Comments