स्किन के रूखेपन को इस तरह कहें अलविदा

स्किन का रूखापन किसी को अच्छ नहीं लगता। इससे त्वचा बेजान नजर आती है। खासतौर से, ड्राई स्किन की महिलाओं को तो हर मौसम में रूखी त्वचा की परेशानी होती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप स्किन के रूखेपन को दूर कर सकते हैं-
गर्मी के मौसम में स्किन पर सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों का बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे स्किन का रंग तो बदलता है ही, साथ ही स्किन की प्राकृतिक नमी भी खो जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि धूप में निकलने से पहले अपने चेहरे और शरीर पर एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
स्किन को क्लीन बनाने के लिए उसे वाश करना भी जरूरी है। लेकिन बार-बार चेहरा धोने से बचें। चेहरे की क्लीनिंग या तो प्रतिदिन सुबह या रात को करें पर दोनो समय बिल्कुल न करें। चेहरे की क्लीनिंग के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें इससे आपकी त्वचा और भी रूखी हो जाएगी।
स्किन की प्राकृतिक नमी हमेशा बनी रहे, इसके लिए आप रोज सोने से पहले और नहाने के बाद हल्के मॉश्चयराइजर का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि त्वचा की नमी ना खोने पाए और आप फटी और रूखी त्वचा से बच सकें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2FbZJ8I
via Latest News in Hindi
0 Comments