पंचकूला में रविवार को कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर विचार करते हुए। -रवि कुमार

पंचकूला, 2 जून (ट्रिन्यू)
लोकसभा चुनाव में अम्बाला से कांग्रेस उम्मीदवार रहीं और राज्यसभा सांसद कुमारी श्ौलजा ने रविवार को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ हार के कारणों पर विचार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में इलेक्ट्रोनिक मीडिया की भूमिका नकारात्मक रही, कांग्रेस के खिलाफ नकारात्मक प्रचार किया गया। शैलजा ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की गई। इसके अलावा संगठन की कमजोरी भी हार की वजह बताई गई। पंचकूला और कालका हलके के कार्यकर्ताओं की यह बैठक सेक्टर-6 के जाट भवन में हुई। बैठक में एआईसीसी के सदस्य प्रताप चौधरी, महिला कांग्रेस की नेशनल को-आर्डिनेटर रंजीता मेहता, पूर्व मेयर उपेंदर कौर आहलुवालिया, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उप प्रधान सुधा भारद्वाज व अन्य नेता मौजूद रहे।
अम्बाला (निस): पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि हम हार से घबराने वाले नहीं हैं और कांग्रेस से हमें जो संस्कार मिले हैं उसमें देश की जनता के हितों के लिये काम करने के हैं। शैलजा अम्बाला छावनी के बीपीएस प्लेनेटोरियम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रही थीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्मल सिंह, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर, वरुण मुलाना,नीलम शर्मा, अशोक मेहता व अन्य उपस्थित रहे।
कार्यकर्ता बोले
रायपुररानी के बलविंद्र ने कहा, चुनाव में प्रचार की कमी रही। रणदीप ने कहा, हलके में न ब्लाॅक प्रधान है और न जिला प्रधान। पिंजौर के गुरदयाल सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाया वहीं मनदीप सिंह ने कमजोर संगठन और ब्लाक स्तर पर उचित तैयारी न होने को कारण बताया। एक वर्कर ने कहा कि ऊपरी दबाव से आंगनवाड़ी वर्कर्स ने भाजपा के लिये काम किया।

The post ईवीएम में हुई गड़बड़ी, सरकारी मशीनरी का हुआ दुरुपयोग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2W5gaJr
via Latest News in Hindi

0 Comments