मंडी, 2 जून (निस)
सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत फतेहपुर में ग्रामीणों को पेयजल न मिलने के कारण इस गर्मी के मौसम में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग चौथे पांचवें दिन पानी की आपूर्ति कर रहा है, लेकिन लोगों को चार पांच बाल्टी ही पानी मिल रहा है, जिस कारण यहां पर लोग दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन ग्रामीणों की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों में सोमा देवी, विद्या देवी, जोधाराम, प्रकाश चंद, कर्मचंद लेखराज शर्मा, सुमन देवी, बलबीर चंद रमेश शर्मा, विनोद शर्मा, विद्यासागर आदि का कहना है कि अगर विभाग ने उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

The post सरकाघाट के कई इलाकों में पानी को लेकर हाहाकार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2WbnAuK
via Latest News in Hindi

0 Comments