यूएस वीजा के लिए देना होगा सोशल मीडिया का ब्योरा
वाशिंगटन, 2 जून (एजेंसी)
अमेरिका का वीजा चाहने वाले लगभग सभी आवेदकों को अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में भी जानकारी देनी होगी। अमेरिका में विदेशी नागरिकों के प्रवेश की बारीकी से जांच के लिए अपनाई गयी नीति के तहत वीजा चाहने वालों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट का नाम, पिछले 5 साल के दौरान इस्तेमाल किए गये ई-मेल एड्रेस और फोन नंबर का रिकॉर्ड देना होगा।
अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यदि वीजा आवेदक सोशल मीडिया इस्तेमाल के बारे में झूठ बोलता है तो उसे ‘गंभीर आव्रजन परिणाम’ भुगतने होंगे। एक अधिकारी ने कहा, हाल के वर्षों में हमने दुनियाभर में देखा है कि आतंकवादी भावनाओं और गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा मंच बन सकता है। जांच की नयी नीति आतंकवादियों और जन सुरक्षा के लिए अन्य खतरों की पहचान करने का उपकरण साबित होगी। यह नीति मार्च 2017 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जारी एक शासनादेश के तहत बनाई गई है। विदेश मंत्रालय ने मार्च 2018 में नीति लागू करने का इरादा जाहिर कर दिया था।
The post यूएस वीजा के लिए देना होगा सोशल मीडिया का ब्योरा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2WCrzVz
via Latest News in Hindi
0 Comments