बल्लभगढ़, 2 जून (निस)
जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने रविवार को यहां कहा कि अगले 100 दिन में प्रदेश का राजनीतिक माहौल बदल जाएगा। वे बल्लभगढ़ सब्जी मंडी स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर राजाराम ने की।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा जाता है, लेकिन विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं। कार्यकर्ता निराश न हों और विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से जुट जाएं। दुष्यंत ने कहा कि जजपा के कार्यकर्ता काफी मेहनती हैं और वे राजनीतिक परिस्थितियों को बदलना जानते हैं, उन्हें सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पूरा विश्वास है।
इस मौके पर रिटायर्ड डीसीपी बिजेन्द्र सिंह व देवेन्द्र मान ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. बलदेव अलावलपुर, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज, लखन बेनीवाल, अजीत भाटी, जगजीत वालिया, पूर्व पार्षद कुलदीप तेवतिया व अन्य नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post 100 दिन बाद बदल जाएगा प्रदेश का राजनीतिक माहौल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2KmrEGn
via Latest News in Hindi

0 Comments