इमरान खान के लिए बने सांप की खाल के सैंडल जब्त
पेशावर, 3 जून (एजेंसी)
प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए सांप की खाल से खास सैंडल बनाने वाला पाकिस्तान का एक प्रसिद्ध जूता निर्माता वन्यजीव कानून का उल्लंघन करने के कारण परेशानियों में घिर गया है। खैबर पख्तूनख्वा में वन्यजीव विभाग के अफसरों ने शहर के जहांगीरपुरा बाजार में मशहूर जूता निर्माता नूरूद्दीन चाचा की दुकान पर छापा मारा और सांप की चमड़ी से बने दो जोड़े सैंडल जब्त कर लिये जो ‘कप्तान स्पेशल चप्पल’ नाम से मशहूर हैं। इन्हें ईद के मौके पर प्रधानमंत्री खान को तोहफे में देने के लिए बनाया गया था। अधिकारियों ने दुकान से एक सेल्समैन को भी गिरफ्तार कर लिया। जूता निर्माता का दावा है कि अमेरिका से 2 जोड़े बनाने के लिए सांप की खाल उन्हें भेजी गयी थी। इनमें एक जोड़ी सैंडल खान के लिए और एक जोड़ी खाल भेजने वाले के लिए बनानी थी। नूरूद्दीन ने 2015 में परंपरागत पेशावरी चप्पल को कप्तान चप्पल के नाम से बनाना शुरू किया था।
The post इमरान खान के लिए बने सांप की खाल के सैंडल जब्त appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2MqNOtz
via Latest News in Hindi
0 Comments