कोलंबो, 3 जून (एजेंसी)
श्रीलंका में सोमवार को 2 मुसलमान गवर्नरों ने हजारों लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इन प्रदर्शनकारियों में अच्छी खासी तादाद बौद्ध समुदाय के भिक्षुओं की थी। ये लोग पवित्र शहर कैंडी में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और वे ईस्टर आत्मघाती बम हमले के जिम्मेदार इस्लामिक आतंकवादियों के उनके कथित समर्थन को लेकर उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी प्रांत के गवर्नर अजथ सल्ली और पूर्वी प्रांत के गवर्नर एमएएलएम हिसबुल्ला ने अपने त्यागपत्र राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को सौंप दिये। सल्ली और हिसबुल्ला, दोनों इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। 4 दिन पहले बौद्ध भिक्षुक अथुरालिये रथाना इन गर्वनरों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गये थे। रथाना सिरिसेना की पार्टी से सांसद भी हैं

The post श्रीलंका में बौद्धों के विरोध के बाद 2 मुस्लिम गवर्नरों ने दिया इस्तीफा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2JU3L9G
via Latest News in Hindi

0 Comments