कपूरथला, 2 जून (निस)
पुलिस व काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान मां-बेटे को गिरफ्तार कर दोनों से 698 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह तथा काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी हरकमलप्रीत सिंह खख को सूचना मिली थी कि कपूरथला फत्तूढीगा मार्ग पर एक महिला व उसका बेटा हेरोइन की बड़ी खेप के साथ घूम रहा है। काउंटर इंटेलीजेंस व कपूरथला पुलिस टीम ने डीएसपी सुल्तानपुर लोधी विशालजीत सिंह की निगरानी में जब एक महिला व उसके साथ जा रहे युवक को रुकने का इशारा किया तो दोनों ने भागने की कोशिश की, परंतु पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम शारदा बेगम निवासी गांव टिब्बा तथा युवक ने अभिषेक मोहम्मद बताया। तलाशी लेने पर बैग में से 698 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

The post मां-बेटा गिरफ्तार, 698 ग्राम हेरोइन बरामद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2Wbo83M
via Latest News in Hindi

0 Comments