अंतरिक्ष में भारत की एक और छलांग, श्रीहरिकोटा से RISAT-2B का सफल प्रक्षेपण; खुफिया क्षमताओं को करेगा और मज़बूत
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज सुबह साढ़े 5 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रडार इमेजिंग अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट यानी RISAT-2B को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। 615 किलोग्राम का ये रॉकेट आकाश में भारत की खुफिया क्षमताओं को और मज़बूत करने में मददगार साबित होगा। RISAT-2B का इस्तेमाल फॉरेन साइंस और डिजास्टर मैनेजमेंट में किया जाएगा। इसके सफल लॉन्च के बाद वैज्ञानिकों ने एक दूसरे को बधाई दी।from India TV: india Feed http://bit.ly/30z4r9v
via Latest News in Hindi
0 Comments